{"_id":"5772cdca4f1c1bc97379c47b","slug":"robbery-in-retardet-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजनवां में रिटायर्ड शिक्षिका से 70 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहजनवां में रिटायर्ड शिक्षिका से 70 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां के भीटी में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये लेकर लौट रही रिटायर्ड शिक्षिका का झोला लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश हरपुर - बुदहट की तरफ फरार हो गए। शिक्षिका के शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस के साथ ही उनके घरवालों को दी। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों की छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार भीटी रावत गांव की रहने वाली अमरावती पाठक (64) प्राथमिक विद्यालय की रिटायर्ड शिक्षक है। मंगलवार की दोपहर एक बजे एसबीआई की सहजनवां शाखा में स्थित अपने खाते से 70 हजार रुपये निकालने के बाद झोले में रख घर के लिए निकली थी। भीटी रावत जाने के लिए सहजनवां कस्बे में टेंपो पर बैठी थी। दोपहर दो बजे गांव के सामने टेंपो से उतरने के बाद घर जाने के लिए निकली थी। इसी बीच बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर झोला छीन लिया।
वारदात के बाद बदमाश हरपुर - बुदहट की तरफ फरार हो गए। अमरावती के शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस के साथ ही उनके घरवालों को दी। घटना के बाद से वह स्तब्ध हो गई। सूचना पर पहुंची सहजनवां पुलिस ने बदमाशों के बारे में छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अमरावती ने थाने पहुंच इंस्पेक्टर को तहरीर दी।