फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Robbery in Kushinagar Express

कुशीनगर एक्सप्रेस में यात्रियों को बंधक बनाकर लूटपाट

Tue, 13 Dec 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 13 Dec 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Robbery in Kushinagar Express
train - फोटो : pti
महाराष्ट्र से चली कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में कल्याण के पास यात्रियों को बंधकर बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की। गोरखपुर पहुंचने के बाद चार यात्रियों ने केस दर्ज कराया है। जीआरपी ने केस को महाराष्ट्र ट्रांसफर कर दिया है। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन में 12 की संख्या में बदमाश चढ़े थे और चाकू के दम पर घटना को अंजाम दिया। बोगी के सभी यात्रियों से नकदी व मोबाइल लूटकर अगले स्टेशन पर ही उतर गए।
विज्ञापन


यात्रियों के मुताबिक महाराष्ट्र के नौ दिसंबर को तिलक टर्मिनल से चली और दस दिसंबर की भोर में कल्याण के पास पहुंचने पर रुक गई। इसी बीच 12 से 13 की संख्या में कुछ लोग सवार हुए। ट्रेन चलते ही सभी ने चाकू निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए सभी के जेब से रुपये और मोबाइल लूट लिए। इस दौरान कुछ यात्रियों के साथ मारपीट भी की। गोरखपुर पहुंचने के बाद कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनकहसनुपरा निवासी एमामुल सिद्दीकी, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बड़गांव के सुनील पटेल, कसया थाना क्षेत्र के डुमरभार के अरविंद शर्मा और महाराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के कारीडी के गुलाम साहनी ने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed