{"_id":"583d9e314f1c1b0d1ede603f","slug":"robbery-in-bhathat-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटहट में डाका, तीन को घायल कर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भटहट में डाका, तीन को घायल कर की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पहुंचकर जांच करती पुलिस।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटहट पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर सोमवार रात डकैतों ने धावा बोला। दस की संख्या में पहुंचे डकैतों ने पांच दुकानों का ताला तोड़ा। वहीं एक ज्वेलर्स की दुकान में लूटपाट भी की। आहट पर जगे चौकीदार को पीटकर डकैतों ने घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे दुकान स्वामी व अन्य लोगों पर भी डकैतों ने ईंट पत्थर फेंके। घटना में तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए डकैत फरार हो गए। पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस के न आने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ज्वेलर्स के यहां कुछ दिन पहले भी चोरी हुई थी। मंगलवार की सुबह फोरेंसिक और डाग स्क्वॉड की टीम के साथ पुलिस पहुंची थी।
भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक जेपी कांप्लेक्स में दुकानों का ताला डकैत तोड़ रहे थे। इसी समय चौकीदार बहादुर की आंख खुल गई। आहट सुनकर उसने पास में चाय की दुकान चलाने वाले सोनू को इसकी जानकारी दी। सोनू ने ज्वेलरी शॉप के मालिक अवधेश गुप्ता को सूचना दी तो वह पिता फौजदार, भाई राकेश के साथ दुकान की ओर निकले। रास्ते में ही उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस तो नहीं पहुंची मगर तीनों वहां पहुंच गए। संख्या ज्यादा होने से तीनों किनारे खड़े होकर पुलिस को कॉल कर रहे थे तभी एक डकैत की नजर पड़ गई और पिता को चाकू के नोक पर ले लिया। बदमाशों ने आपस में कोड वर्ड में बात की, जिसके बाद छिपे बदमाश भी सामने आ गए और ईंट पत्थर से प्रहार करने लगे। इससे वहां तीनों घायल हो गए। पकड़े जाने के डर से बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
ज्वेलरी की दुकान में धावा बोलने से पहले बदमाश पहले बैलो रोड स्थित दुकानों का ताला तोड़ने की कोशिश की। इसी बीच चौकीदार को आहट मिली और उसने सूचना भी पुलिस को दी थी। मगर पुलिस ने उसकी बात पर ध्यान ही नहीं दिया। यहीं नहीं डायल-100 पर भी अवधेश गुप्ता ने फोन किया था मगर पौन घंटे बाद पुलिस पहुंची तब तक बदमाश तांडव कर फरार हो चुके थे। मंगलवार की सुबह चौकी इंचार्ज मौके पर खुद यह बोल पड़े की दीवान ने गोली चलने की आवाज सुनी थी। यह सुनकर लोग और आक्रोशित हो गए। मौके पर थानेदार रामअशीष यादव ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
पांच दुकानों में कोशिश की गई है, कहीं से कुछ ले नहीं गए है। तहरीर मिली है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- रामअशीष यादव, एसओ, गुलरिहा

पहुंची होती पुलिस तो पकड़े जाते बदमाश