{"_id":"56e322884f1c1b13238b45b6","slug":"robbery-at-fourlane-bypass-dhaba-in-khorabar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे पहले हुई थी रेकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह घंटे पहले हुई थी रेकी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 12 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद गांव वालों ने फोरलेन पर जाम लगा दिया।
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार क्षेत्र के बसडीला गांव के पास फोरलेन बाईपास पर अर्द्धनिर्मित ढाबे पर डकैती से छह घंटे पहले रेकी की गई थी। पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप से चार की संख्या में संदिग्ध लोग दिनेश यादव के ढाबे पर काफी देर तक रुके थे।
आराजी बसडीला गांव के दिनेश यादव से पुलिस को मिली जानकारी के बाद आसपास के गांव में पड़ताल शुरू हो गई है। दिनेश और कमलेश ने डकैती में शामिल लोगों को ढाबे के बाहर टहलते हुए देखा था। हालांकि मजदूर और गाड़ी वाला समझकर उनपर ध्यान नहीं दिया।
सूत्रों के मुताबिक रात में जब डकैत दिनेश और कमलेश की पिटाई कर रहे थे तो उसमें से एक-दो को दिनेश ने पहचान लिया था। ये वहीं थे जो पिकअप से देर शाम को उनके ढाबे के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस इस डकैती में वहां काम करने वाले मजदूरों पर शक जता रही है। उनके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। बता दें कि बड़हलगंज में भी पिछले साल चोर एक मकान के बाहर से रखा सरिया ट्रक में लादकर उठा ले गए थे।