फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Robber's wife and girl friend are fight in Jail

जेल में भिड़ीं लुटेरे की पत्नी और प्रेमिका

Wed, 04 May 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 04 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Robber's wife and girl friend are fight in Jail
जेल - फोटो : demo pics
जिला कारागार में बंद लुटेरे से मंगलवार को मिलने पहुंची उसकी प्रेमिका और पत्नी में मारपीट हो गई। जेल के अंदर हंगामा होने पर सिपाहियों ने उन्हें बाहर निकाला तो वहां भी दोनों उलझ गईं। इससे एक घंटे तक परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बंदी रक्षकों ने विवाद खत्म कराकर दोनों को जेल परिसर से बाहर किया। दोनों महिलाएं एक ही नाम व पहचान पत्र पर लुटेरे से मिलने आई थी।
विज्ञापन


फोरलेन पर लूट के मामले में खोराबार पुलिस ने चौरीचौरा क्षेत्र के रहने वाले बदमाश अमरनाथ निषाद को पांच महीने पहले गिरफ्तार किया था। मंगलवार दोपहर टेल्हनापार में रहने वाली उसकी पत्नी संगीता जेल में उससे मिलने पहुंची तो देखा कि वह दूसरी महिला से बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन


पूछताछ पर महिला ने खुद को अमरनाथ की पत्नी बताते हुए अपना नाम संगीता बताया। इससे जेल परिसर में ही दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बंदी रक्षकों ने उन्हें बाहर निकाला तो वहां भी दोनों ने मारपीट कर लिया। अमरनाथ से मिलने पहुंची संगीता नाम की दूसरी महिला पिपराइच की रहने वाली है। एक ही नाम की दो महिलाओं के जेल में आने के कारण बंदी रक्षक और अधिकारी उन्हें पहचान नहीं पाए। हंगामा होने पर दोनों को परिसर से बाहर कर घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय जेल चौकी पर ताला लगा था। ड्यूटी में लगाए गए सिपाही भी मौके से नदारद थे। जेलर आरके सिंह ने बताया कि दोनों महिलाएं खुद को अमरनाथ की पत्नी होने का दावा कर रही थीं। मुलाकात का वक्त खत्म होने के बाद जेल के गेट पर इनके बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed