फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rascals has looted the bag

उचक्कों ने ठेकेदार, एलडीए कर्मचारी का बैग उड़ाया

Sun, 04 Sep 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 04 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rascals has looted the bag
लूट
गोलघर में शनिवार की रात मिठाई लेने आए पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार को झांसा देकर उचक्के रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दुकान पर पहुंचते ही उनके कॉलर में खुजली वाला पाउडर डाल दिया था। बैग में चार लाख रुपये थे। इससे पहले दुकान के पास ही एलडीए के कर्मचारी को झांसा देकर कार में रखा बैग उठा ले गए जिसमें 12 हजार रुपये और लैपटॉप था। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखे है जिनकी तलाश चल रही है।
विज्ञापन


बेतियाहाता के रहने वाले राजन चंद पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार है। शनिवार की रात आठ बजे गोलघर में स्थित गणेश होटल से मिठाई खरीदने गए थे। गेट पर ही उचक्कों ने उनके कॉलर में खुजली वाला पाउडर डाल लिया। अंदर जाने पर वॉशरूम में जाकर उन्होंने खुजली की लेकिन ठीक नहीं हुआ। बाहर निकलते के ही पीछे से आए उचक्के ने पांच सौ की नोट देते हुए जेब से गिरने की जानकारी दी। खुजली से परेशान राजन मिठाई लेकर सड़क पर खड़ी इनोवा में एसी चालू करके बैठ गए। इसी बीच पहुंचे दूसरे उचक्के ने नीचे नोट गिरे होने की जानकारी दी। दरवाजा खोलकर जैसे ही वह रुपये उठाने के लिए झुके उचक्का सीट के बगल में रखा बैग लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी राजन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर कैंट को उन्होंने बताया कि बैग में चार लाख रुपये थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस को पांच संदिग्ध दिखे जिसमें दो की राजन ने पहचान कर ली। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इससे पहले सिविल लाइंस में रहने वाले विनोद श्रीवास्तव अपनी कार से साढ़े सात बजे गणेश में मिठाई लेने गए थे। मिठाई लेकर लौटते समय जैसे ही कार में बैठे पता पूछने के बहाने एक युवक ने उनका ध्यान बंटा दिया। बातचीत के बाद विनोद ने सीट की तरफ देखा तो उनका बैग गायब था जिसमें 12 हजार रुपये और लैपटॉप थे। विनोद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में तैनात है।  पुलिस दोनों की घटना में एक ही गैंग के शामिल होने की बात कह रही है। इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed