फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rascals fired on property dealer

कार सवार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर बरसाईं गोलियां

Fri, 04 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 04 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rascals fired on property dealer
मेडिकल कालेज में भर्ती रत्नेश। - फोटो : Amar Ujala
गंगानगर में गुरुवार की दोपहर कार सवार बदमाश प्रापर्टी डीलर रत्नेश्वर मिश्र (46) पर अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। उन्हें छह गोलियां लगी हैं। वारदात जिस समय हुई, उस समय वह स्कूटी से अपने साथी के साथ आफिस जा रहे थे। पुलिस को सूचना देने के बाद साथी ने ही उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


शाहपुर, अशोक नगर में रहने वाले रत्नेश्वर मिश्र प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। रामजानकी नगर में उनका आफिस है। गुरुवार की दोपहर 12 बजे वह आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले अपने साथी प्रशांत सिंह के साथ आफिस जा रहे थे। रत्नेश्वर स्कूटी पर पीछे बैठे थे। इसी बीच गंगानगर में पीछे से सफेद रंग की कार से आए बदमाशों ने रत्नेश्वर को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बचने की कोशिश में प्रशांत स्कूटी लेकर गिए गए। इसी दौरान हमलावर फरार हो गए। अंधाधुंध फायरिंग के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद प्रशांत सिंह घायल साथी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस के पूछने पर प्रशांत बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन


छह गोली लगने के कारण रत्नेश्वर की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन परिवार के लोगों ने उन्हें छात्रसंघ चौराहे स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रत्नेश्वर के अचेत से कारण का पता नहीं चल सका। पुलिस छानबीन कर रही है। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed