फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rape since four months

अपहर्ता चार महीने से बंधक बनाकर कर रहा था रेप 

Fri, 15 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 15 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
rape since four months
rape - फोटो : demo pic
पिपराइच क्षेत्र से एक युवक महिला का अपहरण कर बंधक बनाकर चार महीने से रेप कर रहा था। चंगुल से छूटने के बाद बृहस्पतिवार की शाम चार बजे मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पहुंची पीड़ित ने दरोगा को आप बीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह पिपराइच क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी एक साल पहले कैंपियरगंज क्षेेत्र में हुई है। पति के पंजाब जाने पर वह चार महीने पहले वह मायके आई थी। इमिलिया उर्फ बिजहरा गांव के संदीप भारती ने उसका अपहरण कर लिया। रामकोला में किराए पर कमरा लेकर रखने के साथ उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। बाहर जाने पर दरवाजे पर ताला बंद करके जाता था। एक महीना पहले उसे फत्तेपुर गांव में ले आया था। एक मकान में बंधक बनाकर रखा था। जहां उसकी बहन निगरानी करती थी।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसका पति खाते में जो रुपये भेजता था संदीप उसे भी रख लेता था। बृहस्पतिवार को पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाकर वह भागते हुए चौकी पर पहुंची। महिला की शिकायत के बाद मेडिकल चौकी प्रभारी ने फतेहपुर गांव में दबिश देकर आरोप को हिरासत में ले लिया। महिला के पिता ने खोजबीन के बाद तीन महीने पहले पिपराइच थाने में उसके अपहरण का केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed