फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rape attempt

किशोरी का अपहरण कर रेप की कोशिश

Tue, 24 May 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 24 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
rape attempt
गैंगरेप
पीपीगंज क्षेत्र में रविवार रात मां के साथ खेत की तरफ निकली किशोरी का अपहरण कर बाइक सवार तीन युवकों ने उससे रेप की कोशिश की और विरोध करने पर पिटाई करने साथ ही उसके कपड़े फाड़ दिए। छानबीन के बाद देर रात पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन



पीपीगंज प्रतिनिधि अनुसार पंचगांवा की रहने वाली किशोरी (18) रविवार की रात करीब दस बजे मां के साथ खेत की तरफ गई थी। अंधेरा होने के कारण उसकी मां टार्च लेने घर चली आई। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगे। विरोध करने दुपट्टे से उसका हाथ और पैर बांधकर बाइक पर बैठा लिया और कुछ दूर जाकर उससे रेप की कोशिश करने लगे। युवती का शोर सुनकर गांव वालों ने घेराबंदी शुरू कर दी, जिसके बाद अपहर्ता किशोरी की पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए और नाक, कान के जेवर छीनकर दो आरोपी पैदल ही भाग निकले, जबकि एक आरोपी गांव वालों की भीड़ में ही शामिल हो गया। युवती का हाथ-पैर खोलने के बाद गांव के लोग उसे लेकर घर आए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने छानबीन के बाद एक आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। किशोरी के पिता ने सोमवार सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ कैंपियरगंज ने भी थाने पहुंचे और किशोरी के साथ उसकी मां का बयान लिया। एसओ पीपीगंज प्रभातोष श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर बिसई पाल समेत दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed