{"_id":"578517664f1c1b0e7913e140","slug":"querral-in-marriage-ceremony-groom-tied","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में मारपीट, दूल्हे को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में मारपीट, दूल्हे को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 12 Jul 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
शादी, विवाह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा के शेखपुर में सोमवार की रात आर्केस्ट्रा में स्टेज के सामने डांस कर रहे युवकों ने विरोध करने पर ग्रामीणों से मारपीट कर ली। सिर में चोट लगने से तीन युवक घायल हो गए। घटना से नाराज गांव के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने उसे छुड़ाया। पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार की सुबह शादी हुई।
बांसगांव क्षेत्र से सोमवार की रात बारात गुलरिहा के शेखपुरवा चौहान टोला में आई थी। जयमाल के बाद आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। लड़की के पक्ष से शादी में शामिल होने आए चिलुआताल, संझाई गांव के पांच युवक स्टेज के सामने डांस करने के साथ ही पिस्टल पर रुपये रख फायरिंग कर रहे थे। उनके साथ दूल्हा भी पहुंच गया। अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने विरोध किया तो युवक स्टेज पर चढ़कर फायरिंग करने लगे। मना करने पर गांव के बृजेश चौहान, शंकर, जितेंद्र को पीटकर घायल कर दिया।
घटना से नाराज गांव के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। सूचना पर गुलरिहा थाने से पहुंचे सिपाहियों ने उसे मुक्त कराया। बवाल के कारण शादी मंगलवार की सुबह हुई। एसओ गुलरिहा राकेश यादव ने बताया कि घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी। रात में मारपीट के बाद दूल्हे को कुछ लोगों ने अपने घर में रोक लिया था जिसे मुक्त करा दिया गया था।