{"_id":"57ebccc74f1c1ba374573b59","slug":"prissioner-cut-his-neck-to-committ-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान देने के लिए कैदी ने गला रेता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान देने के लिए कैदी ने गला रेता
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 28 Sep 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कैदी का इलाज करते डॉक्टर।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को दीवानी कचहरी में पेशी पर आए एक कैदी ने ब्लेड से गला रेतकर खुदकुशी की कोशिश की। उसकी इस हरकत से कचहरी में अफरा-तफरी मच गई। लहूलुहान हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कैदी का कहना है कि घर वालों ने उसकी जमानत कराने के लिए एक व्यक्ति को एक लाख रुपये दिए थे, लेकिन उसने जमानत नहीं कराई, जिससे उसने ऐसा किया है।
अपहरण और हत्या के मामले में बंद संतकबीरनगर जिले के मगहर, काजीपुर निवासी उमेश कुमार उर्फ पप्पू बुधवार को पेशी पर आया था। सुबह दस बजे उसे जिला जेल से पुलिस अभिरक्षा में अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में पेशी पर लेकर जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने ब्लेड निकालकर अपने गले की नस काट ली। हालांकि उसके जेब में चाकू मिला है, जबकि पुलिस का कहना है कि उसने ब्लेड से गला काटा है। ब्लेड उसके पास कैसे आया, इस सवाल का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। उधर, कोर्ट में अभियुक्त उमेश कुमार ने एक प्रार्थना पत्र देकर जमानत के लिए रुपये लिए जाने की बात कहीं थी।
विज्ञापन
पेशी पर लाते समय जेल गेट, सेशन हवालात में तलाशी में क्यों नहीं पकड़ा गया
पेशी पर लाने से पहले कैदियों की तलाशी ली जाती है। मगर उसके पास धारदार हथियार कहां से आया इसकी जांच कराई जाएगी।
- एसके शर्मा, जेल अधीक्षक
मामला गंभीर है। जांच की जिम्मेदारी सीओ कैंट को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- रामलाल वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
अपहरण और हत्या के मामले में बंद संतकबीरनगर जिले के मगहर, काजीपुर निवासी उमेश कुमार उर्फ पप्पू बुधवार को पेशी पर आया था। सुबह दस बजे उसे जिला जेल से पुलिस अभिरक्षा में अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में पेशी पर लेकर जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने ब्लेड निकालकर अपने गले की नस काट ली। हालांकि उसके जेब में चाकू मिला है, जबकि पुलिस का कहना है कि उसने ब्लेड से गला काटा है। ब्लेड उसके पास कैसे आया, इस सवाल का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। उधर, कोर्ट में अभियुक्त उमेश कुमार ने एक प्रार्थना पत्र देकर जमानत के लिए रुपये लिए जाने की बात कहीं थी।
विज्ञापन
अपहरण और हत्या का है आरोप
सहजनवां के गोविंदपुर के रहने वाले प्रभु घघसरा बाजार में किराए का मकान लेकर मछली का व्यापार करते थे। उसके पांच साल साल के बेटे का 18 नवंबर 2012 की शाम अपहरण हो गया था और बाद में हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद हुई थी। हालांकि इस दौरान फिरौती की मांग की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में घर वालों की तहरीर पर उमेश के खिलाफ अपहरण, हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में वह जेल में बंद है।
विज्ञापन
अनसुलझे सवाल
कैदी के पास धारदार हथियार कहां से आयापेशी पर लाते समय जेल गेट, सेशन हवालात में तलाशी में क्यों नहीं पकड़ा गया