{"_id":"cda7775b2a100e5d8ff2acdd795b36c7","slug":"police-send-jail-to-atm-cutter-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम काटने वाले छात्रों को पुलिस ने भेजा जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम काटने वाले छात्रों को पुलिस ने भेजा जेल
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी से एटीएम काटते समय पकड़े गए तीनों छात्रों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। घटनास्थल से भागने वाले चौथे छात्र की पुलिस तलाश कर रही है।
सोमवार रात जटेपुर उत्तरी में हड़हवा फाटक रोड पर एचडीएफसी के एटीएम गैस कटर से काटते समय पुलिस ने तीन छात्रों को पकड़ लिया था। उनकी पहचान सरोजनीनगर, महराजगंज निवासी और यहां बशारतपुर, शाहपुर में ननिहाल में रहने वाला पीयूष मणि त्रिपाठी, मिर्जापुर, चिलुआताल निवासी शिवम शुक्ल, बशारतपुर, शाहपुर के मोती पोखरा निवासी यूनूस ज्वाय हिजकिल के रूप में हुई थी।
इस दौरान मौके से इनका चौथा साथी राप्तीनगर, शाहपुर निवासी रोहित आनंद भाग गया था। चारों राप्तीनगर, शाहपुर स्थित एक प्रतिष्ठित विद्यालय में इंटर के छात्र थे। पुलिस ने उनके पास से गैस कटर व अन्य उपकरण बरामद किए थे। रात में दो बजे के आसपास उन्होंने एटीएम में घुसकर काटना शुरू किया।
विज्ञापन
आहट होने पर मोहल्ले के एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी।सूचना को गंभीरता से लेते हुए गोरखनाथ पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था।