फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police seized illegal fireworks factory

पुलिस ने पकड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री

Tue, 10 Nov 2015 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
तिवारीपुर की जफर कॉलोनी (पिपरापुर) में सोमवार की दोपहर सीओ क्राइम ने अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी। एक क्विंटल से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद करने के साथ ही 20 बोरियों में रखे पटाखे के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फैक्ट्री मालिक वर्ष 2000 और 2007 में विस्फोटक अधिनियम के तहत जेल भी जा चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सीओ क्राइम अभय मिश्र ने एसओ तिवारीपुर आशुतोष और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ सोमवार दोपहर एक बजे जफर कॉलोनी में रहने वाले लड्डन के घर दबिश दी। घर में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ ही तैयार कर रखे गए पटाखे और अनार बम बरामद कि ए। बिना लाइसेंस के चल रही धंधे की जानकारी अधिकारियों को देने के बाद सीओ ने फैक्ट्री मालिक लड्डन अहमद उसके बेटे शमशाद, रियाज और मजदूर हुमायूंपुर निवासी मनोज, मनोज कुमार और चिलुआताल, बालापार के सूरज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके पर दो बोरा बारूद, पांच बोरा नौशादर, एक बोरी कोयले की राख, एक बोरा रेत, 15 बोरी में तैयार कर रखे गए पटाखे बरामद किए हैं। एसओ तिवारीपुर आशुतोष सिंह की तहरीर पर पकड़े गए आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है।

दो लोगों की मौत के बाद भी नहीं छोड़ा धंधा

20 साल से पटाखा बनाने का धंधा कर रहा लड्डन दो हादसों के बाद भी नहीं सुधरा। सन् 2000 में पटाखा बनाते समय जफर कॉलोनी में हुए विस्फोट में उसकी मां सैयदा की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में लड्डन के साथ ही उसके सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद उसने खजनी के हरैया में किराए पर कमरा लेकर पटाखा बनाने की फैक्ट्री शुरू कर दी थी। वर्ष 2007 में फैक्ट्री में विस्फोट होने के कारण हुमायूंपुर के रहने वाले मजदूर अशोक की मौत होने के साथ ही सात लोग घायल हुए थे। इस घटना में भी पुलिस ने दोबारा उसे जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद जफर कॉलोनी स्थित मकान में फिर से पटाखा बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed