{"_id":"ec1b2f9d697b86121f0554b21bcf6734","slug":"police-save-to-accused-of-murder-s-helper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हत्यारोपी के मददगारों को बचा रही है पीपीगंज पुलिस’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘हत्यारोपी के मददगारों को बचा रही है पीपीगंज पुलिस’
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीगंज के नयनसर में चुनाव हारने के बाद समर्थक पुनीत की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी ओम प्रकाश तिवारी उर्फ बभन्नर के सहयोगी अब युवक के घरवालों को धमकी दे रहे हैं। पुनीत तिवारी की पत्नी इंदू देवी ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह आरोप लगाया। उन्होंने बभन्नर के मददगारों का पता न लगाने पर पुलिस पर भी सवाल उठाए।
पीपीगंज, नयनसर गांव की इंदू देवी ने बताया कि 13 दिसंबर को बभन्नर के बेटों निखिल और विष्णु उनके पति पुनीत को घर से बुलाकर ले गए। पति की हत्या करने के बाद शव को खलीलाबाद ले जाकर फेंक दिया था। हत्या के समय गांव के कुछ लोग वहां मौजूद थे जिनके मोबाइल की लोकेशन बभन्नर के साथ मिली है, लेकिन पीपीगंज पुलिस एक सपा नेता के दबाव में हत्या में शामिल लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है, जबकि जेल में बंद बभन्नर अपने साथियों के माध्यम से लगातार धमकी दिलवा रहा है और उसकी मदद करने वाले खुलेआम घूम रहे है।
इंदू का आरोप था कि बभन्नर ने जेल से ही उनके वकील को भी केस न लड़ने की धमकी दी है। हालांकि एसओ पीपीगंज उपेंद्र ने इंदू के आरोप को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि नामजद मुख्य अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। बाकी की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।