{"_id":"cc1b5b65cef07191ad85ebf1d23a2566","slug":"police-picked-up-the-bdc-member-buy-stickers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चा खरीदने गए बीडीसी सदस्य को पुलिस ने उठाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्चा खरीदने गए बीडीसी सदस्य को पुलिस ने उठाया
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खोराबार ब्लॉक से प्रमुख का चुनाव लड़ने के लिए बुधवार को पर्चा खरीदने गए बीडीसी सदस्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने लाकर उन पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया। शाम को थाने से छोड़ने पर एसओ ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने पर जेल जाने की चेतावनी भी दे दी। सदस्य के समर्थकों ने इसकी शिकायत कमिश्नर और आईजी जोन से की है।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार नव्वा अव्वल के रहने वाले अनिल पांडेय बीडीसी सदस्य हैं। वह खोराबार ब्लॉक से प्रमुख का चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपने समर्थकों के साथ वह ब्लॉक पर प्रमुख पद के लिए पर्चा खरीदने गए थे। आरोप है कि इस दौरान दो सिपाही वहां पहुंचे और उन्हें थाने ले आए। इस दौरान कई बार पूछने के बाद भी सिपाहियों ने उनका जुर्म नहीं बताया। थाने पर कॉफी देर बैठाने के बाद उनपर एक बीडीसी सदस्य से मारपीट और अपहरण करने का आरोप लगाया लगाया गया। लेकिन अनिल ने सारे आरोपों से इन्कार किया तो सिपाहियों ने एसओ के आने तक चुपचाप बैठने की बात हिदायत दे दी।
इस बीच समर्थकों ने कमिश्नर और आईजी जोन से मामले की शिकायत की तो उन्होंने एसएसपी को मामले से अवगत कराने को कहा। एसएसपी से संपर्क न होने के बाद समर्थकों ने डीएम से मुलाकात की कोशिश भी की लेकिन कामयाब नहीं हुए। शाम होने पर पुलिस ने बीडीसी को थाने से छोड़ तो दिया लेकिन चुनाव लड़ने पर जेल जाने को तैयार रहने की चेतावनी दे दी।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य को थाने पर बैठाने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। पुलिस को अगर शिकायत मिली थी तो बीडीसी सदस्य पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए था।
- अनंत देव, एसएसपी