फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrest to criminal from Thane

बिल्डर से रंगदारी मांगने वाले को थाणे से दबोचा

Sun, 21 Aug 2016 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 21 Aug 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
Police arrest to criminal from Thane
arrest - फोटो : demo
मोहद्दीपुर में रहने वाले बिल्डर से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले बदमाश को एसटीएफ ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से थाणे से गिरफ्तार कर लिया। धमकी देने के बाद वह मुंबई चला गया था। लोकेशन ट्रेस होेने के बाद एसटीएफ के साथ ही कैंट थाने से पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए भेजी गई थी। पकड़ा गया बदमाश डब्लू यादव शाहपुर क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन


एसटीएफ सीओ विकास त्रिपाठी ने बताया कि मोहद्दीपुर पॉवर हाउस कॉलोनी में रहने वाले आनंद सिंह बिल्डर हैं। 15 जून 2016 की दोपहर 12 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाले युवक ने अपना नाम गुड्डू सिंह बताते हुए 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आनंद सिंह ने डीआईजी को घटना की जानकारी देने के साथ ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस से शिकायत करने पर 21 जून की रात आनंद सिंह के घर पास फायरिंग करने के साथ ही धमकी देने वाले ने दीवारों पर पोस्टर चिपका दिए थे। उनके मोबाइल पर मैसेज करके बिछिया के रहने वाले चंदन चौहान जैसा हश्र करने की धमकी भी दी गई। बिल्डर की शिकायत पर एडीजी लॉ एंड आर्डर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को लगाया।
विज्ञापन


कैंट पुलिस की मदद से एसटीएफ ने जब छानबीन की तो शहर में किसी गुड्डू सिंह नाम के अपराधी का पता नहीं चला। सर्विलांस की मदद से छानबीन की गई तो जिस नंबर से आनंद को मैसेज भेजा जा रहा था, उसकी लोकेशन थाणे के वाग्ले स्टेट, मुलुंड नाका में होने का पता चला। इसके बाद एसटीएफ के दरोगा सत्यप्रकाश सिंह विवेचना कर रहे दरोगा राजकुमार सिंह के साथ थाणे गए। रविवार की सुबह थाणे क्राइम ब्रांच के दरोगा एपीआई पुराणे की मदद से धमकी देने वाले को उन्होंने दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गुलरिहा, चरगांवा के सेमरा नंबर एक निवासी डब्लू यादव के रूप में हुई। चोरी के मामले में वह गोरखनाथ से जेल भेजा जा चुका है। एक बिल्डर की मदद से आनंद को डराने के लिए वह रंगदारी मांग रहा था। कैंट पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर डब्लू को गोरखपुर लाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरणदाताओं और साथियों की शुरू हुई तलाश

डब्लू यादव के शरणदाताओं और साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। डब्लू पहले मोहद्दीपुर में एक दुकान पर काम करता था। उस दौरान वह पॉवर हाउस कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था। प्रॉपर्टी डीलिंग काम शुरू करने के बाद वह एक बड़े प्रापर्टी डीलर के संपर्क में आया जिसकी आनंद सिंह से कारोबारी अदावत थी। डब्लू ने ही अपने दो साथियों के साथ आनंद के घर पर फायरिंग की थी। उन साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed