फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   petrol pump staff took away the bag

पेट्रोल पंप कर्मचारियों का बैग लूट ले गए बदमाश

Thu, 11 Aug 2016 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 11 Aug 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
petrol pump staff took away the bag
क्राइम
गोला के भीटी में बृहस्पतिवार की शाम पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को असलहे से आतंकित बदमाशों ने रकम लूट ली। वारदात के बाद वे फायरिंग करते हुए बड़हलगंज की तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। एक सप्ताह पहले भी बदमाशों ने इसी मालिक के दूसरे पेट्रोल पंप पर लूटपाट की थी। 
विज्ञापन


गोला प्रतिनिधि के अनुसार भीटी गांव में राजेश सिंह का पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े चार बजे बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। तेल भरने वाले कर्मचारी खेमनाथ, जयराम मांझी पर असलहा तानकर उनसे बैग छीनने लगे। विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर शुरू कर दी। गोली चलने के बाद पेट्रोलपंप पर अफरातफरी मच गई। तेल लेने आए लोग गाड़ी लेकर भाग निकले। इसी बीच बदमाशों ने दोनों का बैग छीन लिया। वारदात के बाद हवाई फायरिंग करते हुए दोनों बड़हलगंज की तरफ भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची गोला पुलिस को कर्मचारियों ने बताया कि बैग में 32 हजार रुपये थे। बदमाशों ने पगड़ी बांधी थी। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश एसओ को दिया गया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई घटना
पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की शाम हुई लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेने के बाद हुलिया के आधार पर संदिग्धों की छानबीन शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने आए बदमाश 20 मिनट तक पेट्रोल पंप पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जुलाई को भी लूटी थी रकम
राजेश सिंह के भाई नवीन सिंह का गोला के ककरही में पेट्रोल पंप है। 28 जुलाई की शाम वहां पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने कर्मचारियों पर असलहा तानकर 17 हजार रुपये लूटे थे। वारदात के बाद उन्हें आफिस में बंद करके फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में अब तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed