{"_id":"d9d0ed9232c4daf160a8e37d5ee8efe5","slug":"people-throw-brike-in-marriage-ceremony-9-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में युवकों ने मचाया उत्पात, पथराव में नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में युवकों ने मचाया उत्पात, पथराव में नौ घायल
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम शहरी आवास योजना में बृहस्पतिवार की रात युवकों ने बारात में जमकर उत्पात मचाया। डांस करने से रोकने पर लड़की के घरवालों के साथ ही मोहल्ले के लोगों पर हमला कर दिया। पथराव में महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाने वाले रमाकांत चौहान कांशीराम शहरी आवास योजना के ब्लॉक 12 में परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को उनकी बेटी की शादी थी। बारात राजघाट के अलहदादपुर से आई थी। रात 10:30 बजे बारात में डांस करने के दौरान रामपुर गांव के युवकों ने कांशीराम आवास में रहने वाले युवकों से विवाद कर लिया। स्थानीय लोगों ने बिना बुलाए बारात में शामिल हुए रामपुर गांव के युवकों को जाने के लिए कहा तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। प्रतिकार करने पर पथराव कर दिया, जिसमें कांशीराम आवास में रहने वाले राकेश, मंटू, विनय, मनोज, प्रिंस, दिशान अंसारी, प्रदीप, मेराज के अलावा एक महिला घायल हो गई।
घटना की जानकारी के बाद कांशीराम शहरी आवास योजना में रहने वाले लोग जुटे तो आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस छानबीन कर रही है। घायल युवकों ने रामपुर गांव के रहने वाले शशि, भोला, अन्नू और राम पर बवाल कराने का आरोप लगाया है। प्रभारी एसएसपी/ एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश एसओ को दिया है।