{"_id":"59244c944f1c1b653e535b01","slug":"people-threw-stone-on-police-during-removinf-of-transgressing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव, आगजनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव, आगजनी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 24 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान जमा भीड़ और बिखरे सामान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पर अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम को रोकने के लिए न सिर्फ पथराव कर दिया गया बल्कि एक झोपड़ी को आग लगाकर कार्रवाई रोकने की भी कोशिश हुई। एक महिला ने पुलिस के आगे चाकू निकाल लिया और कार्रवाई पर अपनी नस काटने की धमकी देने लगी। बवाल और हंगामे के बीच जीडीए की टीम को कब्जे खाली कराने में पसीने छूट गए। महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। इस बीच महिलाएं और बच्चों की चीख-पुकार गूंजती रही। पथराव से मची भगदड़ में कई जेई गिरकर घायल हो गए।
जीडीए की टीम ने फोर्स के साथ मंगलवार को रेलवे रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ा तो कोहराम मच गया। भारी विरोध के बीच जीडीए की टीम कब्जे हटाने में कामयाब तो हुई लेकिन इसमें उसके पसीने छूट गए। कभी नोकझोंक तो कहीं पत्थरबाजी से कार्रवाई बेहद मुश्किल रही। इस बीच अवैध कब्जेदारों ने एक झोपड़ी में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने अवैध कब्जेदारों की मंशा कामयाब नहीं होने दी और आननफानन आग पर काबू पा लिया। इस बीच मौके पर चीख-पुकार मचती रही। कई बार भगदड़ से हालात बने। माहौल संभालने के लिए पुलिस को कहीं मान मनौव्वल तो कभी हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
इससे पहले जब जीडीए की टीम सुबह रेलवे रोड पर पहुंची तो अतिक्रमणकारियों की बेचैनी बढ़ गई। पुलिस और पीएसी के जवानों की मौजूदगी में जीडीए की टीम ने कार्रवाई शुरू की तो कई महिलाएं जेसीबी के सामने आ गईं। अभियंता उन्हें चेतावनी देने लगे तो कुछ समझाने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने पत्थर उठा लिए। जब पथराव शुरू हुआ तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। तभी एक झोपड़ी से धुआं उठता नजर आया तो पुलिस उस ओर दौड़ पड़ी। कुछ सिपाही आग को लाठियों से पीटकर काबू पाने की कोशिश करने लगे तो कुछ धूल, बालू और पानी फेंकने लगे। फोर्स की चुस्ती से आग काबू में आ गई। चीख-पुकार और हंगामे के बीच अतिक्रमण हटाने में टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी। अभियान का नेतृत्व सहायक अभियंता राकेश प्रताप सिंह, एसपी अरविंद और पंकज पांडेय ने किया।
विज्ञापन
आशियाना उजड़ा तो फफक पड़ीं महिलाएं
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में महिलाएं जीडीए की टीम की राह में रोड़ा बनीं। आशियानों पर जेसीबी चली तो महिलाएं फफक पड़ीं। कुछ महिलाएं जेसीबी के आगे खड़ी हो गईं। इन्हें समझाने और हटाने में फोर्स को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
बच्चे हुए उग्र, टीम पर फेंके पत्थर
पथराव करने वालों में अधिकतर बच्चे ही थे। कुछ अपनी मां की आंखों के आंसू देखकर भड़के थे तो कुछ अपना घरौंदा तबाह होने से आक्रोशित रहे। इसी बीच जब बड़ों की ओर से पुरजोर विरोध शुरू हुआ तो बच्चों ने पत्थर फेंककर उनका साथ दिया।
पुलिस को पड़े पत्थर, भगदड़ में गिरे जेई
कार्रवाई के दौरान हुए पथराव में कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आईं। हालांकि इसके बाद भी पुलिस पीछे नहीं हटी और कार्रवाई पूरी की। पथराव के बीच भगदड़ के हालात बने तो कई जेई गिरकर घायल हो गए। गनीमत रही कि बवाल में लगीं चोटें गंभीर नहीं थीं।
नहीं रुके तो काट लूंगी कलाई की नसें
टीम उस वक्त पशोपेश में पड़ गई जब कार्रवाई के दौरान एक महिला फोर्स के सामने चाकू लेकर उतर गई। आंखों में आंसू लिए हवा में चाकू लहराते हुए महिला बोली, अगर कार्रवाई नहीं रुकी तो कलाई की नसें काट लूंगी। काफी समझाने के बाद वह पीछे हटी।
झोपड़ियों से निकला फ्रिज, एलईडी टीवी
कार्रवाई के दौरान झोपड़ियों से जब एलईडी टीवी और फ्रिज आदि सामान निकले तो देखने वाले हैरत में पड़ गए। खानाबदोश इन परिवारों ने रुपये जोड़कर सुख-सुविधा के कई सामान जुटाए थे। विरोध के बाद भी जब टीम नहीं रुकी तो लोग अपना सामान सहेजने में जुट गए।
अभी कई जगह चलना है अभियान
जीडीए ने शहर में कई स्थानों पर अवैध कब्जे चिह्नित कर रखे हैं। इसमें जीडीए दफ्तर के सामने वाली सड़क भी शामिल है। इसके अलावा शहर में कई जगहों सड़कों पर गिट्टी-बजरी डालकर कब्जा किया गया है। जीडीए उपाध्यक्ष ओएन सिंह ने बताया कि आगे भी अभियान चलेगा।