फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People attack on home of retired sub director of defence ministry

रिटायर्ड सहायक निदेशक के घर पर तोड़फोड़

Wed, 23 Dec 2015 11:24 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के सहायक निदेशक पद से रिटायर्ड अधिकारी के बंद मकान में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। अधिकारी का आरोप है कि उनके घर के बगल में खाली जमीन पर कब्जा करने के लिए उनके दरवाजे और खिड़की बंद कर दिए गए। शिकायत के बावजूद कैंट पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सहायक निदेशक ने एसएसपी और डीएम को पत्र भेजकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


भगवानपुर, भखरा गांव निवासी जनार्दन दुबे रक्षा मंत्रालय में सहायक निदेशक पद से रिटायर्ड हैं। दिल्ली पुलिस में कार्यरत बेटों के पास वह अक्सर दिल्ली आते-जाते रहते हैं। कैंट क्षेत्र के महादेव झारखंडी में आवास विकास में उन्होंने मकान बनवाया है। इस बीच वह घर पर ताला बंद कर दिल्ली बेटे के पास गए थे। इसी दौरान मौका पाकर कुछ लोगों ने उनके घर के बाहरी हिस्से में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


पड़ोसियों से इसकी सूचना मिलने पर वह दिल्ली से गोरखपुर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सहायक निदेशक ने एसएसपी और डीएम को पत्र देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएसपी लव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed