फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   near hospital put womens body had jammed

अस्पताल के पास महिला का शव रख लगाया जाम

Mon, 01 Feb 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
near hospital put womens body had jammed
चौरीचौरा। झंगहा के माईधिया में रविवार की सुबह लोगों ने अस्पताल के सामने महिला का शव रख जाम लगा दिया। डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और मौत होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर एक घंटे बाद उन्हें सड़क से हटाया। उधर, हंगामे के बाद डॉक्टर अस्पताल छोड़कर चला गया। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शिवपुर, चकदहा के पारस ने 16 दिसंबर को झंगहा, माईधिया चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में पत्नी इसरावती (40) के पथरी का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के बाद उनके शरीर में सूजन आ गई जिस पर अस्पताल के प्रबंधक ने शहर के एक निजी अस्पताल में उन्हें रेफर कर दिया। यहां कुछ दिनों तक इलाज हुआ लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं होने पर परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए।
विज्ञापन

सुधार होने के बाद शनिवार की रात लखनऊ से घर लौटते समय इसरावती की रास्ते में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार और गांव वालों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए माईधिया चौराहे पर रविवार की सुबह आठ बजे शव रखकर चौरीचौरा-नई बाजार मार्ग जाम कर दिया। लोग अस्पताल संचालक के खिलाफ  कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर पहुंची झंगहा और चौरीचौरा थाने की पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। झंगहा के थानेदार उपेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed