फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder of SP leader in pipraich

पिपराइच में सपा नेता की चाकू घोंपकर हत्या

Sun, 15 May 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 15 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
murder of SP leader in pipraich
गोली लगने से घायल मोनू यादव - फोटो : amar ujala
पिपराइच के जंगल छत्रधारी में भाइयों के बीच चल रहे जमीन बंटवारे का विवाद निपटाने पहुंचे सपा नेता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। नेता की तरफ से हुई फायरिंग में दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाने पर सपा नेता के समर्थकों ने उसके घर वालों की पिटाई कर दी। दोपहर बाद डॉक्टर ने घायल को पीजीआई रेफर कर दिया। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स लगा गई है। एसपी ग्रामीण ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों का बयान लिया।
विज्ञापन


जंगल क्षत्रधारी गांव के शाहगंज निवासी फुर्ती यादव, कंचन यादव सगे भाई हैं। दोनों के बीच 20 डिस्मिल जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को कंचन का बेटा बेचू जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। मौके पर पहुंचे फुर्ती के बेटे रंजीत, छोटू और मोनू ने काम रुकवा दिया और बंटवारे के बाद निर्माण होने की बात करने लगे। बेचू ने पंचायत के लिए गुलरिहा के प्रापर्टी डीलर और सपा नेता रविंद्र यादव उर्फ पिंटू (32) को बुला लिया। वह उनकी गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन


छह बाइक से दस साथियों को लेकर पहुंचते ही रविंद्र ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। फुर्ती और उनके बेटों ने विरोध किया तो तो सपा नेता के समर्थकों ने मोनू की पीठ में गोली मार दी। इससे गुस्साए फुुर्ती पक्ष के लोगों ने रविंद्र यादव को घेरकर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। इस दौरान सपा नेता के समर्थक भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस रविंद्र यादव को मेडिकल कॉलेज लेकर आई जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे बाद फुर्ती भी घरवालों के साथ गोली लगने से घायल हुए बेटे मोनू को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां रविंद्र के समर्थकों ने उनपर हमला बोल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रंजीत और छोटू को हिरासत में लेकर बीच-बचाव किया। हालत गंभीर होने पर दोपहर बाद मोनू को पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed