फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother killed her two doughters burning

मां ने दो बेटियों को जिंदा जलाया

Mon, 12 Jun 2017 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 12 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mother killed her two doughters burning
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां और घटनास्‍थल पर जांच करती पुलिस और मौजूद अन्य लोग। - फोटो : Amar Ujala
बांसगांव थाना क्षेत्र के बसंत गोहली गांव में ससुर से कहासुनी के बाद मां ने दो बेटियों को जिंदा जला दिया। दोनों की मौत हो गई। धुआं उठते देखकर गांववालों ने घटना की जानकारी खेत में गए ससुर को दी। मां की इस करतूत से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कातिल मां को गिरफ्तार कर लिया। शाम को पुलिस ने ससुर की तहरीर पर मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना रविवार की सुबह छह बजे हुई। बसंत गोहली गांव निवासी राम लखन यादव का बेटा रामहित दिल्ली में नौकरी करता है। उसकी पत्नी कंचन यादव बेटे राम भवन यादव (5), नीतू यादव (3) और डेढ़ साल की बच्ची अनीता यादव के साथ गांव पर रहती है। बुजुर्ग ससुर खेती-बारी का काम देखते हैं। रविवार की सुबह में ससुर की किसी बात पर कंचन के साथ कहासुनी हो गई। कंचन से विवाद के बाद 70 वर्षीय ससुर नाती राम भवन यादव को लेकर खेत की ओर चले गए।
विज्ञापन


इसी बीच सो रहीं दोनों बच्चियों नीतू यादव और अनीता यादव को चादर में लपेटकर कंचन पोखरे के किनारे ले गई। वहां पर बच्चियों पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी। दोनों बच्चियां धू-धू कर जलने लगीं। तेज दुर्गंध और धुआं देखकर गांव वाले दौड़े मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों बच्चियां जल चुकी थीं। गांववाले इस घटना से स्तब्ध हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed