फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Money has been taken out from account

जालसाजी कर खाते से निकाली रकम, केस दर्ज

Sun, 09 Oct 2016 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 09 Oct 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
Money has been taken out from account
रुपया - फोटो : demo pic
शाहपुर के कृष्णानगर निवासी युवक को लोन दिलाने वाले व्यक्ति ने खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक जाने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। छानबीन में पता चलने पर पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी से रुपये मांगे तो वह धमकी देने लगा। मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कृष्णानगर कॉलोनी के अलेक्सियस बिलंग ने सालभर पहले एसबीआई की रेलवे कॉलोनी शाखा से लोन लिया था। घर के पास रहने वाले शिवशंकर लाल श्रीवास्तव ने उसे लोन दिलाने में मदद करने के बदले 40 हजार रुपये लिए थे। गारंटी के तौर पर कागजात लेने के बाद शिवशंकर ने अलेक्सियस से साइन कराकर सात चेक भी लिए थे। तीन सितंबर को अलेक्सियस खाते से रकम निकालने बैंक पहुंचे तो कैशियर ने रकम न होने की जानकारी दी। बताया गया कि 31 अगस्त को खाते में 60 हजार रुपये आते ही उसकी निकासी कर ली गई थी। रुपये अलेक्सियस के नाम से निकाले गए थे।
विज्ञापन


50 हजार से ज्यादा की रकम बिना जांच और पैन नंबर के ही देने के सवाल पर बैंककर्मियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। छानबीन में पता चला कि शिवशंकर ने खाते से रकम निकाली है। 22 सितंबर को पूछताछ करने पीड़ित उनके घर पहुंचा तो आरोपी ने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया और पुलिस से शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी भी दी। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जानकारी दी। शनिवार को कैंट पुलिस ने शिवशंकर श्रीवास्तव के खिलाफ जालसाजी, मारपीट करने और धमकी देने का केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में अलेक्सियस बिलंग ने शाहपुर पुलिस पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाया है। बिलंग ने शिकायती पत्र में लिखा है कि शाहपुर थाने के अलावा हड़हवा फाटक, असुरन और कौआबाग पुलिस चौकी पर शिवशंकर की काफी चलती है। उसके खिलाफ शिकायत करने वाले को स्थानीय पुलिस झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर चुप करा देती है जिसके कारण कोई कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed