फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molestation with orchestra dancer

डांसर से छेड़खानी, वीडीओ को लगी गोली

Mon, 12 Dec 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 12 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Molestation with orchestra dancer
गाोली मारी
खोराबार इलाके के फुलवरिया में बहूभोज कार्यक्रम के दौरान आर्केस्टा ग्रुप की डांसर से छेड़खानी पर गोली चल गई। गोली एक वीडीओ के पैर में लगी है। आरोप है कि वीडीओ के बेटे ने डांसर से छेड़खानी की थी और उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था, जिससे विवाद हो गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही वीडीओ के घरवाले उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। हालांकि वीडीओ खुद से गोली चलने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन


फुलवरिया न्यू कालोनी के दीपक शर्मा की आठ दिसंबर को शादी थी। शनिवार रात घर पर बहूभोज कार्यक्रम था। मनोरंजन के लिए कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा का भी इंतजाम किया गया था। मोहल्ले में रहने वाले वीडीओ रतन सिंह का बेटा अमन भी डांस देखने पहुंचा था। इसी बीच वह डांसर से छेड़खानी करने लगा और उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। डांसर के इन्कार करने पर वह अड़ गया, जिसने विवाद का रूप ले लिया। कहासुनी होने पर मारपीट भी हो गई। इस बीच अमन ने अपने दोस्तों को बुला लिया।

विज्ञापन

 

उधर, आर्केस्ट्रा ग्रुप का संचालक और उसके सहयोगी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने अमन की कार का शीशा तोड़ दिया। इससे नाराज होकर अमन के पिता रतन सिंह ने लाइसेंसी असलहा निकाल लिया। इस दौरान किसी ने गोली चला दी, जो रतन सिंह के पैर में जा लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। घरवालों ने रतन सिंह को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। मगर किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed