{"_id":"570ea4ca4f1c1b5d644a6bad","slug":"married-women-burned-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय हाल में विवाहिता जली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहस्यमय हाल में विवाहिता जली, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में रहस्यमय हाल में जलकर विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। विवहिता के ससुराल वालों की मानें तो उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है।
वहीं, मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने बताया कि दहेज के लिए उसे जलाकर मार दिया गया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है।
हरपुरबुदहट थाना क्षेत्र के तुलसीराम गांव निवासी राजेंद्र दुबे की बेटी शशि (25) की शादी दो साल पहले हरदिया गांव निवासी शिवेश त्रिपाठी के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे और कोई बच्चा भी नहीं है। बुधवार की रात आठ बजे के करीब संदिग्ध हाल में शशि जल गई और जब तक उसे उपचार के लिए ले जाया जाता, मौत हो गई।
गांव में मौत की खबर फैलते ही इसकी जानकारी एक ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। इसके बाद बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, घटना की जानकारी होने पर शशि के पिता राजेंद्र दुबे भी हरदिया पहुंच गए और हत्या का आरोप लगा रहे।
विज्ञापन
पिता ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ जलाकर हत्या करने की तहरीर दी है।