{"_id":"59298bc94f1c1b6011537cc5","slug":"man-killed-his-wife-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को चाकू घोंपकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को चाकू घोंपकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 28 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में चिलुआताल तट पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को चाकू घोंपकर मार डाला। मायके से पत्नी को शुक्रवार की रात वह घुमाने की बात कहकर साथ लाया था। शनिवार सुबह पत्नी का शव मिला। उसके गर्दन, सिर, पेट पर चाकू के निशान मिले हैं। पास में ही उसकी टूटी चूड़ियां भी थीं। घसीटे जाने के निशान को देखकर यह लग रहा है कि मरने से पहले युवती ने काफी संघर्ष किया था। पुलिस पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सरहरी प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलपुर के टोला कजरहटे निवासी अमरचंद निषाद की बेटी रिंकू (22) की शादी 14 महीने पहले कैंपियरगंज के सरपतहां गांव के टोला जमुहारा निवासी उमेश निषाद के पुत्र राजकुमार से हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही दहेज को लेकर पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया था। इससे आजिज आकर रिंकू मायके आ गई थी। शुक्रवार की रात राजकुमार रिंकू के घर आया और उसे साथ ले गया। रिंकू की ममेरी बहन खुशबू (13) ने यह बात उसकी मां को बताई। दामाद-बेटी का रिश्ता सुधरने की बात सोचकर मां ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी।
शनिवार सुबह गांव के लोग नित्यकर्म के लिए पास के तुर्कहवा घाट पर गए तो वहां लाश देखी, तभी एक ने पहचान कर रिंकू के घरवालों को इसकी सूचना दे दी। उसकी हत्या की गई थी। रिंकू के भाई सोनू की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गुलरिहा थाने के एसओ अनिल उपाध्याय का कहना है कि पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पति फरार है, जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
16 को भी ससुराल आया था पति
रिंकू के भाई की 16 मई को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए राजकुमार भी आया था। इसके बाद से ही वह मोबाइल पर रिंकू के संपर्क में था। शुक्रवार रात भी रिंकू पहले राजकुमार के साथ जाने को तैयार नहीं थी लेकिन थोड़ी देर बाद वह मान गई और उसके साथ चली गई।
गायब है रिंकू का मोबाइल
रिंकू की हत्या के बाद लाश के पास पहुंचे घरवालों ने उसके ससुराल फोन किया लेकिन सभी का मोबाइल फोन स्विच्ड ऑफ मिला। वहीं रिंकू का भी मोबाइल घरवालों को नहीं मिला है।