{"_id":"582339d64f1c1b8553b3989e","slug":"loot-with-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शे से जा रही महिला का पर्स लूटा, नीचे गिरीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिक्शे से जा रही महिला का पर्स लूटा, नीचे गिरीं
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्री चौक के समीप रिक्शे से जा रही महिला एक लुटेरे का शिकार हो गई। पर्स लूटने के चक्कर में उसने झपट्टा मारा, जिससे महिला रिक्शे से नीचे गिर गईं। उसे गंभीर चोटें आई हैं। साथ में जा रही बेटी ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कोतवाली थाने के हॉक दस्ते के सिपाही उपेंद्र प्रजापति घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला प्राइवेट अस्पताल में इलाज की बात कहते हुए चली गई।
गोरखनाथ, हुमांयूपुर उत्तरी के राकेश पांडेय की पत्नी मंजू पांडेय बेटी के साथ बुधवार शाम गोलघर खरीदारी करने निकली थीं। रिक्शे से वह सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज से गोलघर की ओर जा रही थीं कि पीछे से आए एक बाइक सवार ने झपट्टा मारकर पर्स छीनने की कोशिश की। इससे वह रिक्शे से नीचे गिर गईं। साथ में बैठी बेटी कुछ समझ पाती कि बदमाश पर्स लेकर फरार हो गया। बेटी की सूचना पर पास में ही ड्यूटी कर रहे हॉक दस्ते के सिपाही पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया।
डॉक्टर के मुताबिक महिला के घुटनों और हाथ में गंभीर चोटें लगी हैं। मगर वह भर्ती होने को तैयार नहीं थीं, जिससे प्राथमिक उपचार कर उन्हें छोड़ दिया गया। महिला के मुताबिक पर्स में पांच हजार रुपये नकदी, मोबाइल व जरूरी कागजात थे।