इलाहाबाद बैंक के सीनियर मैनेजर पर हमला
इलाहाबाद बैंक के मुख्य शाखा में सीनियर मैनेजर आशुतोष मोहद्दीपुर में किराए के मकान में रहते हैं। इन दिनों नोट पर पाबंदी के बाद बैंक में नोट बदलने की सारी व्यवस्था आशुतोष ही देख रहे हैं। शुक्रवार रात वह गोरखनाथ ब्रांच पर कामकाज देखने गए हुए थे। रात 11 बजे तक बैंक खुला हुआ था। वहां से वह लौट रहे थे कि गोरखनाथ ओवरब्रिज के आगे आने पर कुछ युवक लहराते हुए गाड़ी चला रहे थे। उन्हें ओवरटेक करते समय आशुतोष ने उनको ठीक से गाड़ी चलाने की नसीहत दे दी।
इसी बात से नाराज युवकों ने आगे आकर उन्हें रोक लिया और आशुतोष को हमलाकर घायल कर दिया। बदमाशों ने उनके पास मौजूद साढ़े आठ हजार रुपये नकद तथा कीमती मोबाइल फोन भी छीन लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीनियर मैनेजर ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।