फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Loot with senior manager of Allahabad bank

इलाहाबाद बैंक के सीनियर मैनेजर पर हमला

Sun, 13 Nov 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 13 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Loot with senior manager of Allahabad bank
लूट
कोतवाली इलाके में तरंग क्रॉसिंग के पास इलाहाबाद बैंक के सीनियर मैनेजर कुमार आशुतोष पर मनबढ़ों ने हमला कर साढ़े आठ हजार नकद व उनका मोबाइल लूट लिया। वह गोरखनाथ ब्रांच से लौट रहे थे। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक के मुख्य शाखा में सीनियर मैनेजर आशुतोष मोहद्दीपुर में किराए के मकान में रहते हैं। इन दिनों नोट पर पाबंदी के बाद बैंक में नोट बदलने की सारी व्यवस्था आशुतोष ही देख रहे हैं। शुक्रवार रात वह गोरखनाथ ब्रांच पर कामकाज देखने गए हुए थे। रात 11 बजे तक बैंक खुला हुआ था। वहां से वह लौट रहे थे कि गोरखनाथ ओवरब्रिज के आगे आने पर कुछ युवक लहराते हुए गाड़ी चला रहे थे। उन्हें ओवरटेक करते समय आशुतोष ने उनको ठीक से गाड़ी चलाने की नसीहत दे दी।

विज्ञापन

 

इसी बात से नाराज युवकों ने आगे आकर उन्हें रोक लिया और आशुतोष को हमलाकर घायल कर दिया। बदमाशों ने उनके पास मौजूद साढ़े आठ हजार रुपये नकद तथा कीमती मोबाइल फोन भी छीन लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीनियर मैनेजर ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ  तहरीर दी है, जिस पर मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed