{"_id":"577bbe294f1c1b6f0c7faaaf","slug":"loot-of-82-thousands-rupees-and-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च पाउडर झोंक लूटी रकम और बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्च पाउडर झोंक लूटी रकम और बाइक
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 05 Jul 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
लूट
बांसगांव क्षेत्र में सोमवार की रात बदमाशों ने एक युवक की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर बाइक और 82 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे लावारिस हालत में बाइक बरामद कर ली। कस्बे के रहने वाले कंबाइन मालिक देवरिया से बकाए रुपये की वसूली कर घर लौट रहे थे।
बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार भुसवल गांव के रहने वाले विनोद सिंह कंबाइन चलाते हैं। सोमवार की शाम वह देवरिया में बकाए रकम की वसूली करने बाइक से निकले थे। रात 10 बजे के करीब घर लौटते समय क्षेत्र के नागरी कालिका के पास दो बाइक से आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और आंखों में मिर्च का पाउडर झोंक दिया। इसके बाद उनकी पिटाई कर जेब में रखे 82 हजार रुपये, बाइक और गले में पहनी चेन लूटकर फरार हो गए।
विनोद के सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे बाइक लावारिस हाल में मिली। पीड़ित ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। बांसगांव पुलिस छानबीन कर रही है।