फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   leady death and 8 injured in road accidents

हादसों में महिला की मौत, आठ घायल 

Fri, 08 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 08 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
leady death and 8 injured in road accidents
दुर्घटना
कुशीनगर के हाटा में बृहस्पतिवार दोपहर कार की चपेट में आई महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके पति और बेटे घायल हो गए। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। चौरीचौरा की रहने वाली महिला मायके जा रही थी। सहजनवां के सीहापार, बोक्टा और गोला में हुए हादसों में छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


 चौरीचौरा के बेलवा खुर्द निवासी अजीज की हाटा के ढाड़ा में ससुराल है। बृहस्पतिवार की दोपहर पत्नी और तजीबुन निशा (45) के साथ बेटे को लेकर ससुराल जा रहे थे। हाटा कोतवाली के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तजीबुन निशा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जबकि अजीज और बेटे को मामूली चोट लगी। गंभीर हाल में परिवार के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार बस्ती के रहने वाले सुफियाल बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। सीहापार हाल्ट के पास पत्नी को लेकर आ रहे हरपुर-बुदहट के सुरस देवरिया के राकेश की बाइक में सामने से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। शाम चार बजे बोक्टा के पास गगहा के भेदी निवासी मंगरू सहजनवां के बनगांवा में रहने वाले रिश्तेदार सत्यनाम को स्कूटर से लेकर बोक्टा चौराहे पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की तरफ से आ रही पिकअप ने बगल से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार गोपलापुर के रहने वाले विजय जायसवाल शुक्रवार की दोपहर तीन बजे बाइक से देईडीहा जा रहे थे। तिमोहनी मोड़ के पास सड़क पर मोबिल गिरने के कारण बाइक फिसलकर सामने से आ रही इनोवा से टकरा गई, जिसमें विजय घायल हो गए। 


फोरलेन से नीचे उतरा ट्रक
जगदीशपुर। खोराबार के कुरमौल में शुक्रवार की दोपहर कुशीनगर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे उतर गया। हादसे में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बचे। सूचना पर पहुंची पुलिस को ट्रक ड्राइवर जीतलाल ने बताया कि ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क से नीचे चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed