{"_id":"e92831d8bee3feb87b6f25fb85a58d10","slug":"killed-fish-seller-for-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए रुपये न देने पर की मछली विक्रेता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के लिए रुपये न देने पर की मछली विक्रेता की हत्या
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक ने मछली विक्रेता पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर हाल में पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पीपीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जंगल कौड़िया प्रतिनिधि के अनुसार राजाबारी गांव के रहने वाले अर्जुन साहनी (37) मछली बेचने का कार्य करते थे। बुधवार की रात गांव का रहने वाला शैलेश नशे ही हालत में अर्जुन के घर पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। मना करने पर हाथापाई करने लगा। गांव वालों के बीच-बचाव करने पर शैलेश चला गया। इसके बाद वह रात 11 बजे फिर वापस आया और बरामदे में सो रहे अर्जुन के गले पर फावड़े से हमला कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस और परिवार के लोगों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अर्जुन की पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पीपीगंज पुलिस ने आरोपी शैलेश को गिरफ्तार कर लिया है। राजाबारी गांव के लोगों का कहना है कि शराब के लिए अक्सर लोगों से आरोपी रुपये मांगता रहता है।