फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jeep trampled six people , one killed

जीप ने छह को रौंदा, एक की मौत

Wed, 11 Nov 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कौड़ीराम। सवारी लेकर आ रहे जीप चालक ने साइकिल और बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक जीप लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गांव वालों ने जीप का नंबर पुलिस को दे दिया है।

गोला बलिया निवासी बबलू साइकिल से रात में घर लौट रहा था। इसी दौरान गोला से गोरखपुर आ रही तेज रफ्तार में आ रही जीप ने जानीपुर रामनगर चौराहे के पास केवटान टोला बबलू की साइकिल में तथा पैदल जा रहे जानीपुर रामनगर निवासी संजय विश्वकर्मा को टक्कर मार दी। हादसे में बबलू और संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक तेज रफ्तार में जीप लेकर भागने लगा। रामनगर चौराहे से आधा किलोमीटर दूर पर उसने गगहा के खुजरी निवासी सत्यजीत, राम सिंह और अरविंद की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल लाते समय सत्यजीत की मौत हो गई। घायलों की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद जीप चालक वहां से फरार हो गया। गांव वालों ने जीप का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed