{"_id":"16e52d12cfa933ff76aa8c269f5e1d3d","slug":"gurmandi-organically-spot-in-line-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़मंडी के बवाल में सीओ, इंस्पेक्टर की होगी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड़मंडी के बवाल में सीओ, इंस्पेक्टर की होगी जांच
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर में मारपीट की घटना को लेकर बवाल होने के बाद अफसर दो गाड़ियां फूंक देने से माहौल गरम होने का जिम्मेदार कोतवाली सर्किल के सीओ और इंस्पेक्टर को मान रहे हैं। आईजी एचआर शर्मा ने इसे बड़ी चूक मानते हुए एसएसपी अनंत देव को प्रारंभिक जांच करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार की रात हुई मारपीट की घटना के बाद शनिवार की दोपहर बवाल हो गया। फोर्स के साथ पहुंचे एसपी (सिटी), सीओ कोतवाली ने स्थिति काबू में की। अधिकारियों के निर्देश पर राजघाट पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज किया था।