{"_id":"57f1203f4f1c1bb61b57479c","slug":"girl-quit-reading-due-to-threat-of-rascals","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे के डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदे के डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 02 Oct 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ और धमकी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी कॉलोनी में रहने वाली छात्रा ने शोहदों के भय से पढ़ाई छोड़ दी है। सहजनवां क्षेत्र में रहने वाला आरोपी उसे फोन पर जान से मारने और तेजाब से जलाने की धमकी दे रहा है। घर से बाहर निकलते ही अभद्रता कर रहा है। पीड़ित ने आरोपी के साथ ही उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कराने के साथ ही परिवार की सुरक्षा की मांग है।
सिविल लाइंस स्थित एक कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई करने वाली छात्रा के मोबाइल पर गीडा के सेक्टर पांच में रहने वाला शिवम मिश्रा नाम का युवक कई दिनों से फोन कर रहा था। कॉल रिसीव करने पर अश्लील बातें करने के साथ ही मैसेज भेजना और कॉलेज आते-जाते समय दोस्तों के साथ उसका पीछा कर परेशान करता था। आरोप है कि फोन पर शिवम की मां ने भी बेटे की बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के मोबाइल पर 29 सितंबर की दोपहर फोन कर तेजाब से जलाने के साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। एसओ शाहपुर रामाज्ञा सिंह ने बताया मामले की जानकारी नहीं है। मुकदमे की कापी देखकर ही इस बारे में कुछ बता पाऊंगा। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।