फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl kidnapped to take revenge

दिनदहाड़े युवती के अपहरण से सनसनी

Mon, 23 Jan 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 23 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped to take revenge
डेमो पिक
गुलरिहा क्षेत्र के बनगाई टोले में बदमाशों ने एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर सनसनी फैला दी। दो बाइक से आए तीन बदमाशों ने घर में दाखिल होते ही परिवार के सदस्यों को असलहे से आतंकित कर दिया और फिर युवती को जबरन उठा ले गए। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक की बहन का युवती के भाई से प्रेम संबंध था और वह उसके साथ भाग गई है। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने अपहरण की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बनगाई गांव के बनगाई टोला में 18 वर्षीय युवती रविवार को घर में जरूरी काम निपटा रही थी। सुबह 11 बजे के करीब दो बाइक से आए तीन बदमाश उसके घर में दाखिल हो गए। उन्होंने घर वालों को असलहा दिखाकर डरा दिया। इसी बीच एक बदमाश युवती की ओर बढ़ा और उसे तमंचा सटाकर साथ चलने को कहा। इसके बाद बदमाश युवती को लेकर बाइक से भाग निकले। घरवाले शोर मचाते हुए बाहर निकले। जब तक गांव वाले मौके पर एकत्र होते, बदमाश ओझल हो चुके थे। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बांके बिहारी सिंह ने बताया कि युवती के भाई का चिलुआताल इलाके की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध है और कुछ दिनों पहले ही वह उसे लेकर भाग गया है। उस लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती का अपहरण किया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed