फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gangaster family member quarraled cant police

कैंट पुलिस से भिड़े गैंगेस्टर के घरवाले

Sat, 27 Feb 2016 01:12 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गैंगेस्टर के घरवाले शुक्रवार की रात दबिश देने पहुंची कैंट पुलिस से भिड़ गए। महिलाओं ने हंगामा शुरू करने के साथ ही पुलिस टीम को घेर लिया। मौका पाकर आरोपी भाग निकला। स्थिति बिगड़ने पर सीओ कैंट, इंस्पेक्टर के साथ ही चौकी प्रभारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। महिलाओं को शांत कराने के बाद पुलिस चली आई।
विज्ञापन


मोहल्ले के रहने वाले युवक की हत्या में शामिल मोहद्दीपुर के अजय साहनी के खिलाफ कैंट पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। जमानत पर छूटने के बाद अजय गैंगेस्टर के मामले में वांछित है। शुक्रवार की रात 10:30 बजे अजय के घर में होने की सूचना पर कैंट थाने से दरोगा और सिपाही आरोपी की तलाश में दबिश देने उसके घर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। अजय के पकड़ने का विरोध करते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सिपाहियों के घटना की जानकारी देने पर सीओ कैंट अभय मिश्रा, इंस्पेक्टर राजीव सिंह क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी, हॉक दस्ते के साथ मौके पहुंच गए। हंगामा करने वाली महिलाओं को शांत कराने के साथ ही आरोपी की तलाश में छानबीन की लेकिन वह पहले ही फरार हो गया। महिलाओं का हंगामा खत्म होने के बाद पुलिस रात 11 बजे लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed