फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Friend had killed to tempo driver due to calling his beloved

दोस्त ने की थी टेंपो चालक की हत्या 

Sat, 10 Sep 2016 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 10 Sep 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
Friend had killed to tempo driver due to calling his beloved
Murder
गगहा क्षेत्र में 10 दिनों पहले हुई टेंपो चालक की हत्या में उसके दोस्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को घटना का पर्दाफाश कर दिया। प्रेमिका को फोन कर परेशान करने के कारण आरोपी ने टेंपो चालक की हत्या की थी। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता कर बताया कि 31 अगस्त की सुबह गगहा के डांगीपार में पुलिया के नीचे युवक (30) की लाश मिली थी। शरीर पर चोट के निशान होने के कारण पुलिस ने अज्ञात के  खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया था। 1 सितंबर को सोनइचा गांव के जयप्रकाश पांडेय लापता बेटे सुशील पांडेय उर्फ मोनू के बारे में जानकारी देने थाने पहुंचे। फोटो देखकर उन्होंने शव बेटे की होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज पहुंचे घर वालों ने शिनाख्त करने के साथ ही 29 अगस्त की रात में फोन आने के बाद मोनू के घर से निकलने की जानकारी दी थी। मोनू टेंपो चलाकर परिवार की जीविका चलाता था। कॉल डिटेल से पता चला कि मोनू को उज्जरपार गांव के दोस्त विनोद पाल ने फोन करके बुलाया था। शनिवार को इंस्पेक्टर गगहा सुनील राय ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस ने विनोद की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल शराब की बोतल, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त की प्रेमिका को कर रहा था परेशान

विनोद ने बताया कि प्रेमिका का नंबर मिलने के बाद मोनू फोन कर उसे परेशान करता था। आरोप है कि कई बार उसने संबंध बनाने का दबाव भी डाला था। एतराज जताते हुए युवती ने जानकारी विनोद को दी। मना करने पर उसने फोन न करने का भरोसा दिया लेकिन आदत से बाज नहीं आया। परेशान होकर विनोद ने दावत के बहाने उसे बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना में विनोद के एक साथी के भी शामिल होने की बात सामने आने पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed