फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraud in fake company

फर्जी कंपनी खोल रिफंड कराए टीडीएस के 78 लाख रुपये

Fri, 18 Mar 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 18 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
fraud in fake company
धोखाधड़ी - फोटो : file
फर्जी कंपनी खोलकर टीडीएस में कटौती करने के साथ ही रिफंड के नाम पर 78 लाख रुपये की जालसाजी का मामला प्रकाश में आया है। छानबीन में धांधली की जानकारी होने पर आयकर अधिकारी ने कंपनी के खिलाफ कैंट थाने में साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कराया है। मामले की जानकारी अधिकारियों को देने के साथ ही आयकर विभाग अपने स्तर से भी इसकी जांच कर रहा है।
विज्ञापन


खलीलाबाद की कंपनी यूनिवर्स प्राइड मार्कफेड प्राइवेट लिमिटेड, अपर इंडिया शुगर एंड कंपनी और राजेंद्र सिंह चड्ढा एचयूएफ तमकुहीराज के नाम तीन कंपनी खोली गई थी। वर्ष 2012 से 2015 तक इन कंपनियों ने अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों का टीडीएस काटने की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को देकर करीब 78 लाख रुपये रिफंड क्लेम किया था। जिन लोगों ने रिफंड क्लेम किया उसमें से अधिकांश लोगों ने ले भी लिया।
विज्ञापन


छानबीन में तीनों कंपनियों के फर्जी होने की जानकारी मिलने पर आयकर अधिकारी (टीडीएस) एएम भटनागर ने मामले की छानबीन शुरू की। पत्राचार करने पर कंपनी की ओर से कोई जवाब न मिलने पर अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया तो कंपनी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। आयकर विभाग में तीनों कंपनियों का जो पैन और टीन नंबर दर्ज हुआ था, जांच में वह भी फर्जी मिला। तीनों कंपनियां रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के यहां रजिस्टर्ड भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मार्च को आयकर अधिकारी एएम भटनागर कैंट थाने में यूनिवर्स प्राइड के मैनेजर अकाउंट विनोद शाह, अपर इंडिया शुगर के मैनेजर अकाउंट अभिमन्यु त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह चड्ढा के संजीव यादव पर साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कराया। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कंपनियों ने की जालसाजी 
कंपनी का नाम                     रुपये 
यूनिवर्स प्राइड प्रा.लि.        1267990
अपर इंडिया शुगर             3266666
राजेंद्र चड्ढा                    3344740
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed