फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four robber arrest, bike collect

चार लुटेरे गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Thu, 25 Feb 2016 02:00 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
four robber arrest, bike collect
बैट्री और मोबाइल की दुकान चलाने की आड़ में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों को पुलिस बृहस्पतिवार को जेल भेजेंगी। बदमाशों के पास से पुलिस को चोरी की बाइक, मोबाइल, लूट की रकम के साथ साथ तमंचे, कारतूस भी बरामद हुए हैं। चारों के पकड़े जाने से नौ वारदातों का पर्दाफाश हुआ है। फरार चल रहे गिरोह के बाकी सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में संवाददाताओं से बातचीत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंतदेव ने बताया कि लूट और चोरी की वारदातों के पर्दाफाश करने के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुलरिहा क्षेत्र के रोहुआ नाला के पास से दो बाइक से जा रहे चार बदमाशों को पकड़ लिया। गाड़ी के कागजात मांगने पर उन्होंने कबूल किया की गाड़ी चोरी की है। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी और लूट की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए बदमाश की पहचान चिलुआताल, मानीराम के सिक्टौर निवासी प्रहलाद भारती, अमरीश विश्वकर्मा, महला गांव के राजू निषाद और देवरिया कोतवाली, खोराराम के राजकुमार के रूप में हुई। चारों के पास से पुलिस ने दो बाइक, दो तमंचा, चोरी के दो मोबाइल फोन और पांच हजार नगद बरामद किए हैं। बदमाशों ने बाइक पर गलत नंबर प्लेट लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतकबीरनगर में की थी एक लाख की लूट
चारों बदमाशों ने बताया कि उन लोगों ने संतकबीरनगर में एक लाख रुपय की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट के बाद सभी ने 12-12 हजार रुपये बाट लिए थे। इसके अलावा उन लोगों ने गुलरिहा, चिलुआताल में राहजनी, चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

नेता है गिरोह का सरगना
बैटरी की दुकान चलाने वाले प्रहलाद उर्फ नेता उनके गिरोह का सरगना है। उसी के इशारे पर सभी काम करते हैं। दुकान बंद होने के कगार पर थी जिसके चलते घटना किया। राजू भी मंजनू चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाता है। किसी कारण से दुकान बंद हो गई जिसके चलते गलत संगत में पढ़कर नेता ने उसे गिरोह से जोड़ लिया। बीए पास अमरीश फैजाबाद की मार्केटिंग कंपनी से जुड़ा था। किसी जरिए नेता उसके संपर्क में आया और वह भी कंपनी से जुड़ गया। धीरे धीरे नेता के बहकावे में आकर वह लूट, चोरी की घटनाओं में शामिल हो गया। मुंबई में लेमिनेशन का काम करने वाले राजकुमार ने भी नेता पर बरगलाने का आरोप लगाया।


चार सदस्य फरार, तीन जेल में
एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह के चार सदस्य सुधीर, अनुज तिवारी, कपिल देव और मनीष फरार चल रहे हैं। इसके अलावा मनोज, सूरज सिंह और सूरज दुबे को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया गया है। फरार साथियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed