फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   five vehicle impinze due to fog, one killed

कोहरे से फोरलेन पर भिड़ी पांच गाड़ी, एक की मौत

Sat, 23 Jan 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कोहरे के कारण फोरलेन पर शनिवार की सुबह गलत लेन में घुसे ट्रक ने रोडवेज की अनुबंधित बस में टक्कर मार दी। बस के पीछे आ रही तीन अन्य गाड़ियां भी आपस में भिड़ गई जिसमें एक ट्रक के खलासी की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल चालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चौरीचौरा मेंदुबियारी पुल पर देवरिया की तरफ से आ रही बस ने पीछे से डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। गगहा में बस की चपेट में आए साइकिल सवार बुुजुर्ग को गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

जगदीशपुर प्रतिनिधि  के अनुसार गोरखपुर से कुशीनगर की तरफ जा रहा ट्रक फोरलेन पर खोराबार में कोनी मोड़ के पास कोहरे के चलते दूसरे लेन में चला गया। इसी बीच कुशीनगर की तरफ से आ रहे  ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कुशीनगर से आ रहे ट्रक का चालक प्रतापगढ़, बरचौली निवासी अजीत प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद गोरखपुर से ट्रक लेकर आ रहा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसी बीच कुशीनगर की तरफ से आ रही अनुबंधित बस में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। बस के गेट पर खड़ा खलासी नीचे गिर गया। ट्रक पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अनुबंधित बस के यात्री तमकुही, माधोपुर के मुंसफ खान (28), पप्पू (35) रामपुर चौरी चौरा के सूर्या जायसवाल (25), कुशीनगर, हाटा के मोहित पासवान (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। फोरलेन पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में कुशीनगर की तरफ से आ रही अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी। हादसे की खबर के बाद पहुंची पुलिस ने खलासी के शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के कारण फोरलेन पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की दोपहर तीन बजे देवरिया से सवारी लेकर आ रही अनुबंधित बस दुबियारी पुल के पास आगे चल रहे डीसीएम में भिड़ गई। डीसीएम चालक ने आगे चल रही टेंपो के रुकने पर अचानक ब्रेक लगा दी थी। हादसे में बस में बैठे सिपाही समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने देवरिया, रुद्रपुर के बेलकुंडा निवासी पिंटू यादव को हिरासत में लिया है।

गगहा प्रतिनिधि के अनुसार कहलां गांव के रमाशंकर पांडेय (60) शनिवार शाम पांच बजे पैदल चौराहे से घर जा रहे थे। गांव के सामने गोरखपुर से बड़हलगंज जा रही बस की चपेट में आने से घायल हो गए। गंभीर हाल में परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed