{"_id":"f30529465c47cd77e06358afd09feac0","slug":"five-thief-arrested-eight-incedent-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बदमाश पकड़े गए, आठ घटनाओं का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बदमाश पकड़े गए, आठ घटनाओं का पर्दाफाश
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की आठ घटनाओं का पर्दाफाश किया। अमरजीत गैंग से जुड़े बदमाश खुद को छात्र बताकर किराए पर कमरा लेकर धर्मपुर में रहते थे। जेल में बंद शातिर सुभाष यादव के निर्देश पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए बदमाशों में एक कुशीनगर, एक महराजगंज का रहने वाला है। एक महीने के भीतर जिले में नौ स्थानों पर लूट करने की योजना तैयार करने में लगे थे।
पुलिस लाइंस में मंगलवार की शाम प्रेस वार्ता कर एसएसपी अनंत देव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के व्यापारियों, सर्राफ को लक्ष्य कर बड़ी लूट करने की योजना अमरजीत गैंग की तरफ से बनाने की जानकारी के बाद सभी सीओ, एसओ को अलर्ट किया गया था। मुखबिर की सूचना पर 15 फरवरी की रात शाहपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग कराई जा रही थी। एसओ आनंद शुक्ला ने पीएसी गेट के पास तीन मोटरसाइकिल से जा रहे पांच युवकों को संदेह के आधार पर रोका तो फायरिंग कर भागने लगे।
पादरी बाजार, असुरन चौकी प्रभारी के साथ उन्होंने सभी बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में बदमाशों के पास दो तमंचा, चार कारतूस, 9800 रुपये, दस मोबाइल फोन मिले। छानबीन में कब्जे से मिली तीनों बाइक लूट की निकली। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान उरुवा बाजार, हेमचौरा के राहुल यादव, बेलीपार, धनसई के आशिक अली, शाहपुर के धर्मपुर निवासी परवेज अंसारी, कुशीनगर के हनुमानगंज, बेदी छपरा निवासी रमेश यादव, महराजगंज के श्यामदेउरवा, बैजौली निवासी अशोक निषाद के रूप में हुई।
विज्ञापन
जेल में बंद अमरजीत गैंग के शातिर बदमाश सुभाष यादव के इशारे पर सभी बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। एसएसपी ने बताया कि जेल में बंद सुभाष यादव के साथ ही उरुवा के रहने वाले लुटेरे फैजल के खिलाफ भी लूट के योजना की साजिश रचने का केस दर्ज किया जाएगा।
इन घटनाओं का हुआ खुलासा
पकड़े गए बदमाशों ने 29 जनवरी को बेलीपार, एक फरवरी को बेलघाट, 13 जनवरी को खजनी के साथ ही 4 और 15 दिसंबर 2015 को शाहपुर, 27 फरवरी 2015 को गोला, 14 सितंबर 2015 को कैंट, 11 जुलाई 2015 को खजनी लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। इसके अलावा नौ स्थानों पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे। गैंग में शामिल अशोक निषाद चिह्नित लोगों की पिछले 15 दिन से रेकी कर रहा था।
इन स्थानों पर लूट के लिए कर रहे थे रेकी
0. खलीलाबाद के उमरिया में सर्राफ से
0. सिकरीगंज कस्बे में सर्राफ से
0. कौड़ीराम में सर्राफ के यहां माल लाने वाले दुकानदार से
0. बड़हलगंज के सीमेंट कारोबारी से गजपुर में
0. गगहा के भलुआन चौराहा पर वसूली कारोबारी से
0. कुशीनगर के कप्तानगंज बाजार में व्यापारी से
0. महराजगंज जिले में सर्राफ से
0. देवरिया के सोनार मोहल्ला में व्यापारी से
0. कुसम्ही बाजार के साथ ही नार्मल टैक्सी स्टैंड