{"_id":"ffea27729efc9cd6853a41c3e4f19d14","slug":"cyber-cell-will-do-enquiry-of-railway-website-hacking-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की वेबसाइट हैक का मामला साइबर सेल के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे की वेबसाइट हैक का मामला साइबर सेल के हवाले
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरआरसी (रेलवे भर्ती सेल) पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट हैक किए जाने की जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल करेगी। रविवार की रात मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को मामले से जुड़ी फाइल साइबर सेल को भेज दी गई। चयनित 685 अभ्यर्थियों की सूची में 197 नाम अलग से बढ़ाए जाने की जानकारी के बाद रेलवे के अधिकारी भी परेशान हैं।
कैंट पुलिस ने रविवार की रात अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेलवे की वेबसाइट हैक कर जालसाजी करने का केस दर्ज किया। सोमवार को एफआईआर की कापी रेलवे भर्ती सेल अध्यक्ष को भेजने के साथ ही जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को स्थानांतरित कर दी गई।
वर्ष 2014 में ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी में पुलिस को रेलवे कर्मचारियों पर भी संदेह है, जिनकी मदद से जालसाज ने रिजल्ट में छेड़छाड़ किया। रेलवे भर्ती सेल के अफसर घटना के बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट की मदद से क्राइम ब्रांच की साइबर सेल इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
रेलवे की वेबसाइट से छेड़छाड़ कर 197 लोगों का नाम जोड़ने वाले जालसाज जल्द ही गिरफ्तार होंगे और पूरे रैकेट का खुलासा होगा।