फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   contatctor murder case : police sent to two men in jail

ठेकेदार हत्याकांड में इनामी बदमाश जेल भेजे गए

Fri, 16 Feb 2018 08:38 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 16 Feb 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
contatctor murder case : police sent to two men in jail
जेल
ठेकेदार अरविंद सिंह उर्फ मंटू हत्याकांड में आरोपी इनामी बदमाश आशुतोष भट्ट और निक्की को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद एक और आरोपी की पहचान हो गई। बदमाश दीपक सिंह की तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दी है। 
विज्ञापन


सोमवार की रात गोरखनाथ के बरगदवा मैरेज हाल में आयोजित तिलक कार्यक्रम में रामनगर मिर्जापुर पचपेड़वा निवासी रेलवे के ठेकेदार अरविंद कुमार सिंह उर्फ  मंटू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने ठेकेदार का रिवाल्वर भी लूट लिया था। पुलिस ने शाहपुर के असुरन निवासी आशुतोष भट्ट, गुलरिहा के शिवपुर शहबाजगंज निवासी दीपक सिंह और निक्की तथा दो अज्ञात के खिलाफ  हत्या और लूट का केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने इनाम घोषित किया।
विज्ञापन


बृृहस्पतिवार को पुलिस ने 25 हजार के इनामी आशुतोष भट्ट और 15 हजार के इनामी निक्की को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त आशुतोष की लाइसेंसी पिस्टल बरामद भी बरामद कर ली गई। शुक्रवार की दोपहर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया। हत्या में शामिल दो अज्ञात में से एक आरोपी की पहचान हो गई। उसका नाम छोटू उर्फ  करण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अरविंद सिंह का लूटा गया रिवाल्वर छोटू के पास है। दूसरे अज्ञात युवक की भी पहचान हो गई है, लेकिन पुलिस उसके बारे में जानकारी नहीं देना चाह रही है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि दीपक सिंह की तलाश की जा रही है। 


इनामी दीपक सिंह पुलिस पकड़ से दूर
मंटू सिंह हत्याकांड में 15 हजार का इनामी बदमाश दीपक सिंह पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की जांच में पता चला कि बदमाश दीपक सिंह के रिश्तेदार के साथ अरविंद सिंह उर्फ मंटू ठेकेदारी का काम करते थे। दोनों एक-दूसरे से परिचित थे। ठेकेदारी के दौरान भी कई बार मनमुटाव की स्थिति पैदा हुई थी। हत्या करने के बाद दीपक सिंह ने अन्य आरोपियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया था। लाल बहादुर यादव, एमके सिंह समेत तीन हत्याकांड में आरोपी दीपक सिंह के ऊपर इनाम बढ़ाने जाने की तैयारी है। पुलिस फरार आरोपियों की संपत्तियों की कुर्की की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed