फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chandan trys to recruit to bous in his gang

सिरफिरे लड़कों की गैंग बना रहा है चंदन

Thu, 25 Feb 2016 01:58 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
chandan trys to recruit to bous in his gang
कुछ दिन पहले लखनऊ से बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया कुख्यात चंदन सिंह नए
विज्ञापन
सिरफिरे लड़कों की नई गैंग तैयार कर रहा है। वह लूट, रंगदारी और हत्या की वारदात इन्हीं से कराना चाहता है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। नई गैंग के सदस्यों को चिह्नित करने में एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और पुलिस लग गई है।

चंदन सिंह गैंग के अधिकांश सदस्य जेल में बंद हैं। इसकी वजह से चंदन लूट और हत्या की वारदात को अंजाम नहीं दिलवा पा रहा है। अब उसने नए सिरफिरे लड़कों की गैंग तैयार करने की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक यूनिवर्सिटी, कॉलेज में पढ़ने वाले लड़कों को चिह्नित कर उन्हें गैंग में शामिल कर रहा है। इस काम की जिम्मेदारी अनूप सिंह और नीरज मद्धेशिया की थी। ये लड़कों को चिह्नित करने के बाद उन्हें चंदन की पेशी के दौरान मिलवाते थे। यह मुलाकात बहुत ही गोपनीय होती थी। इसके बाद चंदन लड़कों को काम करने के तरीके से लेकर अन्य गतिविधियों को अंजाम देने का कहता था।

सीओ एसटीएफ विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नई गैंग के सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुईं हैं। जल्द ही गैंग के अन्य सदस्य भी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed