{"_id":"577d5a1a4f1c1b93477fa6e8","slug":"chandan-s-friend-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन का साथी बाल सुधार गृह से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदन का साथी बाल सुधार गृह से फरार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
फरार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं जेल से फरार अपराधी चंदन सिंह के गांव का साथी बुधवार को बाल सुधार गृह से फरार हो गया। सुरक्षा में तैनात होमगार्ड का कहना था कि किशोर से मिलने एक युवक ने खुद को उसका भाई बताया था और उसी की मदद से वह फरार हुआ है। होमगार्ड के मुताबिक उसे तमंचा सटाकर किशोर फरार हुआ है।
हालांकि पुलिस इस बात को खारिज कर रही है। पुलिस अफसर के मुताबिक होमगार्ड को धक्का देकर वह फरार हुआ है। सुरक्षा में तैनात होमगार्ड ओर कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
चिलुआताल के कुशहरा निवासी फरार हुआ किशोर खोराबार के तारामंडल में हुए डबल मर्डर के आरोप में रानीडीहा स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) में बंद था। बुधवार की दोपहर एक युवक खुद को उसका भाई बताते हुए मिलने आया था। सुधार गृह में तैनात होमगार्ड भागवत यादव और कर्मचारी लालचंद्र ने उस युवक की मुलाकात करा दी। जबकि बुधवार को मुलाकात करने का दिन नहीं होता है। होमगार्ड के मुताबिक मुलाकात के कुछ देर बाद किशोर उस युवक से बातचीत करते हुए बाहर आ गया। कुछ दूर जाने के बाद संदिग्ध युवक के आगे बढ़ते ही किशोर ने होमगार्ड और कर्मचारी को धक्का दे दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
होमगार्ड और कर्मचारियों ने काफी देर तक उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद उसने अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने भी देर शाम तक उनकी तलाश की लेकिन दोनों का पता नहीं चला। इस संबंध में सीओ कैंट अभय कुमार मिश्र ने बताया कि किशोर के फरार होने के मामले में होमगार्ड और कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।