फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cbse result 10th CLASS

पार की कामयाबी की पहली मंजिल

Sun, 29 May 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 29 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
cbse result 10th CLASS
सीबीएसई हाई स्कूल का रिजल्ट निकलने के बाद खुशी मनाते बच्चे। - फोटो : shivharsh
शनिवार को घोषित हुए सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। मेहनत के बलबूते मेधावियों ने कामयाबी की मंजिल की ओर पहला कदम बढ़ाया। जिले में काफी संख्या में विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए पाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


रिजल्ट को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्सुकता बनी रही। दोपहर में घोषित हुए रिजल्ट को देखकर मेधावियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा तो कुछ को उम्मीद के मुताबिक अंक न पाने का मलाल भी रहा। कई स्कूलों में जश्न जैसा माहौल नजर आया। मेधावियों ने स्कूल पहुंचकर खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन


आरपीएम एकेडमी, रैंपस स्कूल, आर्मी स्कूल, जीएन पब्लिक स्कूल, सरमाउंट स्कूल, गोरखपुर पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, डिवाइन पब्लिक स्कूल, माधव पब्लिक स्कूल, संस्कृति पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों में विद्यार्थियों को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया गया। अभिभावकों संग स्कूल पहुुंचे विद्यार्थियों ने एक दूसरे से खुशियां साझा कीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने जमकर सेल्फी भी ली और फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर ने झेलाया
सीबीएसई बोर्ड 10 वीं के नतीजे जानने में विद्यार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे तक सर्वर डाउन रहा। स्कूल, साइबर कैफे पर लोग परेशान रहे। करीब पौने तीन बजे सर्वर सही हुआ तो रिजल्ट आने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed