{"_id":"56e07edf4f1c1bca6a8b4616","slug":"case-will-be-file-on-who-threat-to-blast-in-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम विस्फोट की धमकी देने वाले पर केस होगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बम विस्फोट की धमकी देने वाले पर केस होगा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
बम विस्फोट की धमकी देने वाले पर केस होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से गोरखपुर आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट को बम से उड़ाने धमकी देने वाले के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करेगी। एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी की ओर से इस मामले में तहरीर दी जाएगी। कॉल करने वाले के बारे में पुलिस अब तक कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है।
तीन मार्च की दोपहर 12:30 बजे के करीब सिविल एयरपोर्ट के लैंडलाइन नंबर पर इंटरनेट से एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने दोपहर 3:20 बजे नई दिल्ली से गोरखपुर आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिस समय फोन आया, उस समय जेट एयरवेज की फ्लाइट नई दिल्ली एयरपोर्ट पर थी। वहां उसकी सघन जांच कराई गई।
इसके चलते फ्लाइट डेढ़ घंटे देर से गोरखपुर पहुंची थी। गोरखपुर में भी एसपी (सिटी), सीओ कैंट ने बम और डॉग स्क्वाएड टीम के साथ एयरपोर्ट परिसर की सघन तलाशी कराई। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को फोन करने वाले की जानकारी जुटाने के साथ ही कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
घटना के संबंध में पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। अधिकारियों से बातचीत के बाद इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी की तरफ से कैंट थाने में तहरीर दी जाएगी। एसओ कैंट राजीव सिंह ने बताया कि फर्जी सूचना देने वाले के बारे में छानबीन की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।