{"_id":"f142b8b4aa4c173b07f5cb0f477debd2","slug":"case-on-six-people-with-jym-holder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम संचालक सहित छह पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम संचालक सहित छह पर मुकदमा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
चिलुआताल क्षेत्र बुढ़िया बारी चौराहे पर चंदन सिंह के गुर्गे अभिलेश उर्फ अप्पू की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर जिम संचालक सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, हमले में घायल अप्पू के साथी रणधीर उर्फ जानू की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार डोहरिया बाजार, चिलुआताल निवासी अजय सिंह का पुत्र अप्पू अपने ही गांव के जानू के साथ मंगलवार की रात बुढ़िया बारी चौराहे पर बीयर की दुकान के सामने खड़ा था। रात नौ बजे के आसपास तीन बाइक से आए छह बदमाशों ने अप्पू और जानू पर फायरिंग कर दी थी। अप्पू ने भागने का भी प्रयास किया था लेकिन उसकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इसी बीच बदमाशों ने उसके सिर, पेट और सीने में कई गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पेट में दो गोली लगने से जानू गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था।
अप्पू की मां सुभावती देवी ने तहरीर देकर चिलुआताल के बुढ़ियाबारी निवासी पन्नेलाल यादव, कुड़वा निवासी नीरज यादव, कुशहरा निवासी सत्येंद्र यादव, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी खेलावन यादव और घुनघुन कोठा निवासी राजू यादव पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही तहरीर के आधार पर पुलिस ने इनके खिलाफ बलवा, गैर कानूनी रूप से एकत्र होने, हत्या के प्रयास, हत्या और लोक व्यवस्था भंग करने की धारा लगाई है।